फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Explosion when removing debris

बांदीपोरा में मुठभेड़ स्थल से मलबा हटाते वक्त विस्फोट

Sun, 07 Feb 2016 08:50 PM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
Explosion when removing debris

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में मुठभेड़ का मलबा हटाते वक्त रविवार को हुए विस्फोट से तीन लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत सीएचसी हाजिन में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


वीरवार को इस स्थान पर सुरक्षा बलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। चश्मदीदों के मुताबिक जब स्थानीय लोग मुठभेड़ वाली जगह से मलबा हटा रहे थे, उसी दौरान एक विस्फोट हुआ।
विज्ञापन


मलबा हटाने में जुटे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान जेसीबी ड्राइवर तनवीर अहमद, स्थानीय निवासी आदिल और अयूब के रूप में हुई है।

गुरुवार को इलाके में सुरक्षा बलों ने तीन आतं‌क‌ियों को क‌िया था ढेर

Explosion when removing debris

वहीं इस मामले में एसएसपी शब्बीर चौधरी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद कुछ विस्फोटक वहां रह गए थे। मलबा हटाते वक्त विस्फोटक जेसीबी के टॉयर के नीचे आ गए और विस्फोट हो गया।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बस निरोधक दस्ता मौके पर विस्फोटक खोजने के लिए तैनात किया गया था। स्थानीय लोग इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों को गुरुवार को तीन से चार आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी बाद सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाकर तीन आतंकियों को मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed