फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Expected snowfall in Jammu and Kashmir from 23

रियासत में 23 से बर्फबारी के आसार, हाईवे पर अभी भी सैकड़ों वाहन फंसे

Fri, 20 Jan 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 20 Jan 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
Expected snowfall in Jammu and Kashmir from 23
टंगमर्ग में हुई बर्फबारी के बाद का दृश्य - फोटो : FILE PHOTO
मौसम के बिगड़े मिजाज से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहर टनल के पास शुक्रवार को तेज हवाओं से बर्फ के सड़क पर आ जाने से फिसलन बढ़ गई। इससे दोनों ओर से सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुए करीब तीन सौ ट्रक हाईवे पर खड़े हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर से शुक्रवार को जम्मू के लिए छोड़े गए सैकड़ों यात्री वाहन और ट्रक भी जवाहर टनल के पीछे फंसे हुए हैं। बर्फबारी के बाद तबाही का मंजर भी सामने आने लगा है। राजोरी जिले में बर्फबारी से बिजली के 120 ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है। बिजली के 350 के करीब खंभे धराशायी हो गए हैं। यही हाल जिला पुंछ, कठुआ उधमपुर आदि जिलों का भी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 23 से 26 जनवरी तक जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में बर्फबारी के साथ बारिश होगी। इसका असर 22 जनवरी से ही दिखना शुरू हो जाएगा। आगामी दिनों में मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए कश्मीर के सभी जिला उपायुक्तों को उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी हाईवे संजय कोतवाल के अनुसार जवाहर टनल पर तेज हवाएं चलने से बर्फ के सड़क पर आ जाने से फिसलन की समस्या बढ़ी है। छोटे यात्री वाहन तो निकाले जा रहे हैं, लेकिन बड़े वाहनों को निकालने में खतरा बना हुआ है। शनिवार को श्रीनगर की ओर से छोड़े गए वाहनों को पत्नीटाप से क्लियर करने के बाद ही वाहनों के रूट पर फैसला लिया जाएगा।


शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर खित्ते के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड जारी है। उधमपुर से डोडा, किश्तवाड़ व रामबन तक की गाड़ियों को जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed