{"_id":"2528ec1341ddd311ad1ba0138863aa5a","slug":"expectations-met-through-clean-administration-governor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने स्वच्छ प्रशासन पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने स्वच्छ प्रशासन पर दिया जोर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Feb 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एनएन वोहरा ने चुनी हुई लोकप्रिय सरकार की गैर मौजूदगी में अवाम की बढ़ती उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए स्वच्छ प्रशासन पर बल दिया। इसके लिए अफसरों से प्रभावी कार्यप्रणाली को अपनाने को कहा ताकि नागरिकों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग के दौरे के बाद बुधवार को श्रीनगर सचिवालय में विभागीय अफसरों की बैठक में वोहरा ने कहा कि लोकप्रिय सरकार वजूद में नहीं है। ऐसे में लोगों की अपेक्षाएं और भी बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
उन्हें समझते हुए अफसरों से लेकर अन्य अमले को जिम्मेदारी का अहसास करना होगा। हर लंबित मामले को प्राथमिकता से देखें, समीक्षा करें और निपटारा सुनिश्चित करें। राज्यपाल ने कहा वह विभिन्न वर्ग से ताल्लुक रखने वाले लोगों से मिल रहे हैं। लोग समस्याओं की शिकायत करते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में विभागों को समस्याओं का निर्धारित अवधि में निपटारा करना होगा। अफसर अपने विभागों के जानकार और काम के माहिर हैं। पहले से ज्यादा प्रयास कर वह प्रदर्शन में बेहतरी ला सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि कश्मीर संभाग में बागवानी विकास के लिए गुणवत्ता और पैदावार के लिहाज से उन्नत किस्म के फल पौधे उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।
इसी तरह से सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से सेवा में भी सुधार किया जाए। कश्मीर के मंडलायुक्त असगर हसन सामून ने विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की उन्हें जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनेई, परवेज दीवान, मुख्य सचिव बीआर शर्मा सहित अन्य आला अफसर मौजूद रहे।