फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   exit poll on jammu kashmir election

एग्जिट पोल: जम्मू कश्मीर में बीजेपी की नैया मझधार में

Sun, 21 Dec 2014 07:56 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
exit poll on jammu kashmir election

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होते ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन


इन एग्जिट पोल्स्ा के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में बीजेपी का मिशन 44 प्लस पूरा होता नहीं दिख रहा है। पोल्स के मुताबिक पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है।

एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व की नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार को बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि रियासत में कोई भी पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल करती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

सी वोटर का एग्ज‌िट पोल

exit poll on jammu kashmir election

सी वोटर के मुताबिक 87 सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। पीडीपी के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के आसार हैं, जबकि बीजेपी दूसरी बड़ी पार्टी के तौर पर आ सकती है, लेकिन तस्वीर साफ नहीं है कि अगली सरकार कौन सी पार्टी बनाएगी।

एग्जिट पोल के मुताबिक पीडीपी 32-38 सीटें जीत सकती है, जबकि बीजेपी की झोली में 27-33 सीटें जा सकती है। सत्ताधारी नेशनल कॉन्फेंस 8-14 सीटों पर सिमट जाएगी। लोकसभा चुनावों की तरह यहां पर भी कांग्रेस का हाल बहुत बुरा होने वाला है। पोल के मुताब‌िक कांग्रेस के 4-10 सीटों पर जीतने के अनुमान हैं। अन्य के खाते में 2-8 सीटें जा सकती हैं।

एबीपी-नील्सन का चुनावों पर सर्वे

exit poll on jammu kashmir election

एबीपी-नील्सन के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 27 से 33, पीडीपी को 32-38, नेशनल कॉन्फ्रेंस को 8-14 और अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में जम्मू कश्मीर में बीजेपी पीडीपी को कड़ी टक्कर देने की भविष्यवाणी। इस एग्जिट पोल के मुताबिक कश्मीर में बीजेपी को 22-26, पीडीपी को 29-33, एनसीपी को 12-16, कांग्रेस को 5-9 और अन्य को 9 सीटें मिलने का अनुमान।

NWS के मुताबिक झारखंड में बीजेपी को 37-45, जेएमएम को 15-23, कांग्रेस को 3-7, जेवीएम को 4-8 और अन्य को 7-13 सीटें मिल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed