फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   exibition

डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने किसान मेला देखा

विज्ञापन
exibition
कृषि मेले में एक स्टाल पर जानकारी प्राप्त करतीं छात्राएं।
आरएस पुरा। डिग्री कॉलेज जूलॉजी विभाग के वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को किसान मेला देखा। विद्यार्थियों ने कृषि मेले के विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया व कृषि में उपयोग की जा रही नई तकनीकों और उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

उन्हें विश्वविद्यालय की तरफ से उगाई जा रही फसलों की नई किस्मों के बारे में संबंधित अधिकारियों ने परिचित कराया। प्राचार्य प्रो. सुनील उप्पल ने छात्रों को यह मंच प्रदान करने के लिए एसकेयूएएसटी, जम्मू को धन्यवाद दिया। उन्होंने छात्रों को इस तरह की और गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह छात्रों के लिए समृद्ध अनुभव था। उन्हें कृषि तकनीक के बारे में कुछ व्यावहारिक ज्ञान भी मिला। इस दौरान किसान मेले में प्रो. बिंदू कुमारी, एचओडी और प्रोफेसर सुखविंदर कौर सहित वनस्पति विज्ञान विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed