{"_id":"5d083ab78ebc3e4f951c770e","slug":"exchange-of-fire-underway-between-security-forces-terrorists-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
Tue, 18 Jun 2019 06:52 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 18 Jun 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
encounter anantnag
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा दोहराने की कोशिश के 16 घंटे के भीतर सुरक्षाबलों ने 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के लिए वाहन उपलब्ध कराने वाले जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सज्जाद मकबूल भट उर्फ अफजल गुरु उर्फ हाफिज समेत दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद भी हुआ है। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि आतंकियों ने सोमवार की शाम छह बजे दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के आरिहाल इलाके में आईईडी ब्लास्ट कर सेना के पेट्रोलिंग वाहन को उड़ाकर पुलवामा दोहराने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों को सोमवार देर रात को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के मरहामा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर सेना की 3 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने भागने की कोशिश करते हुए जवानों पर फायरिंग की गई लेकिन सतर्क जवानों ने इसका जवाब दिया। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें मंगलवार को सुरक्षाबलों को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी। लेकिन इस दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शहीद जवान की शिनाख्त हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सरोह गांव निवासी अनिल कुमार जसवाल के तौर पर की गई। जवान को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मारे गए दोनों आतंकियों की शिनाख्त मरहामा बिजबिहाड़ा के सज्जाद अहमद भट और तौसीफ अहमद भट के तौर पर हुई है।
दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे। दोनों कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुके थे। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए हैं। साथ ही कुछ अन्य समान भी बरामद हुआ है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी गई हैं।