फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   exchange of fire is going on between militants and the forces in sundarbani

J&K: सुंदरबनी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Wed, 28 Mar 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Wed, 28 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
 exchange of fire is going on between militants and the forces in sundarbani
तैनात जवान - फोटो : FILE PHOTO
राजोरी जिले के सुंदरबनी क्षेत्र में एलओसी से घुसपैठ कर आए चार फिदायीनों को सेना और सुरक्षा बल के जवानों मुठभेड़ में ढेर कर दिया। ये सुंदरबनी में सीआरपीएफ और बीएसएफ कैंपों पर फिदायीन हमला करने आए थे।
विज्ञापन


आतंकियों से तीन बैगों में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है। आतंकी मुठभेड़ के बाद प्रशासन ने सुंदरबनी तहसील के सभी स्कूलों को एहतियातन बंद करने के आदेश दिए हैं। देर शाम को मुठभेड़ को खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन


डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि इन आतंकियों ने चार से पांच दिन पहले एलओसी से घुसपैठ की थी। ये सुंदरबनी-नौशेरा क्षेत्र के जंगलों में पनाह लिए थे। मंगलवार की देर रात स्थानीय लोगों ने बीएसएफ और सीआरपीएफ कैंपों से कुछ ही दूरी पर खाने पीने का सामान पड़ा देखा तो उन्हें शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। खुफिया एजेंसियों तक जानकारी पहुंचने पर क्षेत्र में आतंकी छिपे होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस और सेना ने सीमा सुरक्षा बल की 126वीं बटालियन और सीआरपीएफ  की 72 बटालियन के कैंपों को चारों से घेर लिया। पूरी रात कड़ी सुरक्षा रखी गई।

बुधवार सुबह करीब दस बजे आतंकियों ने सीमा सुरक्षा बल के आयुध भंडार पर फिदायीन हमले का प्रयास किया, लेकिन वहां तैनात सेना की 61 आरआर, छह जाट 16 राजस्थान राइफल, 13 पंजाब रेजीमेंट तथा एसओजी के जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

करीब आठ घंटे तक आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। शाम करीब पांच बजे सभी चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ में पुलिस, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

एसएसपी राजोरी युगल मन्हास ने बताया कि सुंदरबनी में सीआरपीएफ कैंप के नजदीक तीन बैग बरामद हुए हैं। इनमें हथियार और गोलाबारूद भरा है। सीआरपीएफ के पीआरओ आशीष कुमार झा ने बताया कि आतंकी सीआरपीएफ कैंप पर हमले की फिराक में थे। 

सुबह हुई छोटी मुठभेड़
सुंदरबनी के जंगलों में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक छोटी मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि आतंकी जगंलों में छिप के बैठे थे इसी बीच जवानों को अपनी ओर आता देख उन्होंने फायरिंग की। हालांकि इस गोलीबारी का जवानों ने भी जवाब दिया। इसके बाद आतंकी भागने में कामयाब हो गए। 

 exchange of fire is going on between militants and the forces in sundarbani
भारतीय सेना
इलाके के सारे स्कूल बंद 
सुरक्षा के मद्देनजर इलाके के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया गया है। डीसी राजौरी शाहिद चौधरी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद एहितयात के तौर पर सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्कूल आगे कब खुलेंगे। 

6 आतंकियों के हैं इनपुट 
स्थानीय लोगों और सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक राजौरी जिले के सुंदरबनी के इलाके में 6 आतंकियों का एक दल सक्रिय है। सूत्रों के मुताबिक 5-6 आतंकियों का एक दल हाल ही में घुसपैठ करके दाखिल हुआ है। लेकिन गाइड न मिलने की वजह से वो जंगलों में ही भटक गए हैं। इस लिए वो अपने सटीक स्थान पर पहुंचने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed