फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Exchange of fire between security forces & terrorists in anantnag

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मार गिराए लश्कर के दो आतंकी, तलाशी अभियान जारी

Sat, 22 Feb 2020 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
Exchange of fire between security forces & terrorists in anantnag
exchange of fire

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी ढेर कर दिए। सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। 3-आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू किया। इलाके की घेराबंदी होते देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जवानों की ओर से आतंकियों से समर्पण करने की अपील की गई।

विज्ञापन


बावजूद इसके आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग होती रही। परिणामस्वरूप जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


मारे गए आतंकियों की पहचान नवीद भट पुत्र फुरकान के रूप में हुई है। उसने साल 2018 में आतंक की ओर रुख किया था। बताया जा रहा है कि लश्कर ने उसे बतौर कमांडर कुलगाम में आतंकवादी वारदातों को अंजाम देने व युवाओं को आतंकवाद की ओर मोड़ने की जिम्मेदारी दी थी। नवीद का मारा जाना सुरक्षाबलों के बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकी की पहचान आकिब यासीन भट के रूप में हुई है। इसने भी साल 2018 में आतंकवाद की रुख किया था। मारे गए दोनों आतंकियों के पास से एक एके-47, एक पिस्टल, कई मैग्जीन बरामद हुई हैं।


साथ ही कई अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं व सामग्री भी बरामद हुई है। इस ऑपरेशन को 3-आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया और आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed