फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Excellent players met the Chief Minister and got assurance of releasing the job list soon

Jammu News: मुख्यमंत्री से मिले उत्कृष्ट खिलाड़ी, नौकरी की सूची जल्द जारी करने का मिला आश्वासन

विज्ञापन
Excellent players met the Chief Minister and got assurance of releasing the job list soon
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। खेल कोटे के तहत पिछले 10 वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों ने वीरवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने नौकरी की सूची जारी न होने पर नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री से इस संबंध में कोई पहल करने का गुहार भी लगाई। इस दौरान मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत 2014 के नौकरी नहीं मिली है। खिलाड़ियों ने बताया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है। बावजूद उन्हें सरकारी नौकरी नहीं दी गई। कई बार खेल विभाग और प्रशासन से आश्वासन मिले।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की बात ध्यान से सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इसी महीने खेल कोटे के तहत नियुक्तियों की सूची जारी करेगी।
उन्होंने कहा कि इस मामले को अब और लंबित नहीं रखा जाएगा। जल्द ही खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और नियुक्तियों में आ रही अड़चनों को दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद खिलाड़ियों में आशा की नई किरण जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed