जम्मू-कश्मीर: कर्तव्य पथ पर प्रदेश के छात्रों का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, उपराज्यपाल सिन्हा ने किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में छात्रों ने इस बार बदलते जम्मू-कश्मीर की झांकी दिखाई। इसमें जम्मू व कश्मीर संभाग के अलग-अलग कॉलेजों के एनसीसी कैडेट शामिल थे।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने कर्तव्य पथ पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में छात्रों ने इस बार बदलते जम्मू-कश्मीर की झांकी दिखाई। इसमें जम्मू व कश्मीर संभाग के अलग-अलग कॉलेजों के एनसीसी कैडेट शामिल थे।
झांकी में एक तरफ शेर की सवारी दिखाई दी तो दूसरी तरफ कश्मीर के हंगुल (हिरण) की तसवीर के साथ हरियाली आकर्षण का केंद्र रही। महिला कॉलेज परेड, जीजीएम साइंस कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों के कैडेट भी इसमें शामिल थे। फिलहाल छात्र नगरोटा कैंप में ही हैं, जो जल्द संस्थानों में लौटेंगे।
महिला कॉलेज परडे चौथे स्थान पर
महिला कॉलेज परेड के पांच छात्रों ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कर्तव्य पथ पर हिस्सा लिया। बीए पहले सेमेस्टर की छात्रा कशिश सलारिया, राधिका शर्मा, तीसरे सेमेस्टर की सिमरन शर्मा, शिवानी शर्मा और भावना संगराल ने जोश व उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
एनसीसी की अधिकारी सुमन लता ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में महिला कॉलेज परेड चौथे स्थान पर रहा। इन कैडेट ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ राजभवन में मुलाकात की। एलजी के साथ अपने अनुभव साझा किए। सिन्हा ने कैडेट को बधाई दी।