फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Exasperating undergone dog to come home, began Attack

नागवार गुजरा कुत्ते का घर आना, बोल दिया हमला

Tue, 24 Mar 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिश्नाह
ब्यूरो, अमर उजाला/बिश्नाह Updated Tue, 24 Mar 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
Exasperating undergone dog to come home, began Attack

गांव मजुआ में एक परिवार के सदस्यों ने पड़ोसियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घायल चार लोगों को स्थानीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। एक-दूसरे पर हमले की वजह कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी, बल्कि कुत्ते का पड़ोसी के यहां चले जाना था, जिसे उन्हें पसंद नहीं आया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी का कुत्ता पड़ोसी पप्पू के घर चला गया। इस पर पप्पू, उसके भाई महेशु, मोनी, जोगिंद्र, सुरेंद्र की लक्ष्मी देवी से कुत्ते को संभालने की बात पर कहासुनी  हो गई। लक्ष्मी देवी के बेटे भी इस दौरान पहुंच गए। इसके बाद देखते-देखते पप्पू और उसके साथ के लोगों ने लक्ष्मी देवी के परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले जयनारायण, रविदास, शिवदत्त, लक्ष्मी देवी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर आनन-फानन पुलिस भी मौके  पर पहुंची। इसके बाद घायलों को स्थानीय  अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमले के आरोपियों की तलाश शुरू  कर दी है। बताया जाता है कि घटना के बाद से दोनो परिवारों के बीच तनाव का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed