फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   exams were cancelled during curfew

'कर्फ्यू के वक्त कालेज परीक्षाएं रद्द की थीं'

Thu, 11 Jun 2015 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 11 Jun 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
exams were cancelled during curfew

पिछले सप्ताह भिंडरावाला पोस्टर विवाद के दौरान डिव काम द्वारा निर्देश के मुताबिक शहर और आस पास क्षेत्रों के स्कूल और सभी शिक्षण संस्थानों को बंद का निर्देश दिया गया था। वहीं जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस में शुक्रवार को पंजाबी और जूलोजी के विभागों में विद्यार्थियों की परीक्षायें करवायी गई थीं। परीक्षाओं और ला विभाग के पहले और पांचवें सेमेस्टर के रिवेल्यूशन फार्म की समय अवधि खत्म होने के चलते विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस मामले में विवि के एग्जामिनेशन कंट्रोलर प्रो. केशव शर्मा से बात की गई।  उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के दौरान विवि कैंपस के विभाग में पी जी की परीक्षायें करवायी गई थीं। वहीं शनिवार को स्नातक की परीक्षायें थीं जो विवि कैंपस के अलावा शहर और आस पास के कालेजों में परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के चलते विवि प्रशासन की ओर से शनिवार को होने वाली परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया था।
विज्ञापन


दूसरी ओर ला विषय के पहले और पांचवें सेमेस्टर के रिवेल्यूशन फार्म की समय अवधि को लेकर विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन करना नाजायज है। प्रो. केशव शर्मा ने बताया कि परिणाम निकलने के बाद विद्यार्थियों को फार्म और रिवेल्यूशन फार्म भरने के लिए पंद्रह दिनों तक का समय दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फार्म भरने के लिए पंद्रह दिनों तक का समय पर्याप्त होता है और विद्यार्थी कर्फ्यू का बहाना करके इस तरह से विवि के कारवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों की यूनिवर्सिटी में परिणाम निकलने के बाद तीन या पांच दिन तक का समय दिया जाता है जबकि जेयू में पंद्रह दिनों तक की समय अवधि का प्रावधान बनाया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed