{"_id":"c15c9e0363e669ff72fd164fea5acfca","slug":"exams-were-cancelled-during-curfew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कर्फ्यू के वक्त कालेज परीक्षाएं रद्द की थीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कर्फ्यू के वक्त कालेज परीक्षाएं रद्द की थीं'
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Jun 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सप्ताह भिंडरावाला पोस्टर विवाद के दौरान डिव काम द्वारा निर्देश के मुताबिक शहर और आस पास क्षेत्रों के स्कूल और सभी शिक्षण संस्थानों को बंद का निर्देश दिया गया था। वहीं जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस में शुक्रवार को पंजाबी और जूलोजी के विभागों में विद्यार्थियों की परीक्षायें करवायी गई थीं। परीक्षाओं और ला विभाग के पहले और पांचवें सेमेस्टर के रिवेल्यूशन फार्म की समय अवधि खत्म होने के चलते विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में विवि के एग्जामिनेशन कंट्रोलर प्रो. केशव शर्मा से बात की गई। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के दौरान विवि कैंपस के विभाग में पी जी की परीक्षायें करवायी गई थीं। वहीं शनिवार को स्नातक की परीक्षायें थीं जो विवि कैंपस के अलावा शहर और आस पास के कालेजों में परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के चलते विवि प्रशासन की ओर से शनिवार को होने वाली परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया था।
विज्ञापन
दूसरी ओर ला विषय के पहले और पांचवें सेमेस्टर के रिवेल्यूशन फार्म की समय अवधि को लेकर विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन करना नाजायज है। प्रो. केशव शर्मा ने बताया कि परिणाम निकलने के बाद विद्यार्थियों को फार्म और रिवेल्यूशन फार्म भरने के लिए पंद्रह दिनों तक का समय दिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फार्म भरने के लिए पंद्रह दिनों तक का समय पर्याप्त होता है और विद्यार्थी कर्फ्यू का बहाना करके इस तरह से विवि के कारवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों की यूनिवर्सिटी में परिणाम निकलने के बाद तीन या पांच दिन तक का समय दिया जाता है जबकि जेयू में पंद्रह दिनों तक की समय अवधि का प्रावधान बनाया गया है।