{"_id":"eefcb34a92d4735ab0d18078e04c11f0","slug":"exam-tips-how-to-write-impressive-answers-in-boards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम शब्दों में सटीक उत्तर से बनेगी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम शब्दों में सटीक उत्तर से बनेगी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के सामने तैयारी को अंतिम रूप देने की चिंता है। आखिरी समय में पूरा कोर्स नहीं पढ़ा जा सकता। ऐसे में क्या पढ़ें या छोड़ें, यह उनके सामने सबसे अहम सवाल है। शिक्षा विशेषज्ञ कुलवंत सिंह परीक्षा से तनाव लेने के बजाय इसे इंज्वाय करने से बात बनेगी। प्रश्नों का जवाब लंबा खींचने के बजाय परीक्षार्थी अगर कम शब्दों में सटीक उत्तर दें तो बेहतर है।
विज्ञापन
इससे उत्तर पुस्तिका की जांच करने वाले शिक्षक को परीक्षार्थी के नॉलेज का बेहतर तरीके से अनुमान लगता है। उत्तरों को रट्टा लगाने के बजाय, अच्छी तरह से लिखकर तैयार करें। इससे 90 फीसदी कोर्स पूरा हो जाएगा। उनका कहना है कि परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट का भी खासा महत्त्व होता है। इसलिए छात्र इन प्रश्न पत्रों को निर्धारित अवधि में हल करने का अभ्यास करें। विद्यार्थी जो उत्तर लिखें, वह स्वच्छ और स्पष्ट हो।
विज्ञापन
ओवर राइटिंग और कटिंग से बचे अन्यथा परीक्षक को पढ़ने में समस्या होगी और अपेक्षित नंबर नहीं मिल पाएंगे। पुराने पेपरों को लिखकर हल करने से इस कम को भी काफी हद तक पूरा किया जा सकता है। सबसे अहम प्रश्न पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
यह जरूर करें
- क्रमवार जवाब देने की कोशिश करें।
- एक खंड के सभी प्रश्नों के जवाब एक ही जगह हों।
- पेपर में दिए गए निर्देशों का पालन अवश्य करें।
- पेपर हल करने से पहले अच्छी तरह पढ़े।
- जहां आवश्यक हो चित्र जरूरी बनाएं।