{"_id":"85970e5e0513ec871ff41b88d7d6a25f","slug":"ex-students-meet-jammu-university-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत में पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत में पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया जाए
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 02 Aug 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने वीसी सचिवालय के सामने कुलपति प्रो. मोहनपाल सिंह ईशर से मुलाकात की। पूर्व छात्रों ने मांग की कि वर्ष 2006 से 2012 के डिग्री होल्डर और पदक विजेताओं को भी इस दीक्षांत समारोह में शामिल होने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
पूर्व छात्रों के इस दल का नेतृत्व सरदार गुरजिंदर सिंह ने किया। दल में वर्ष 2006 से 2012 तक की छात्राएं भी शामिल रहीं। वर्ष 2007 बैच के बायोकेमिस्ट्री के टॉपर सरदार गुरजिंदर सिंह ने बताया कि हम लोग कुलपति से अपील करते हैं कि पुराने बैच के स्वर्ण पदक या पीएचडी होल्डर जितने भी विद्यार्थी हैं, उन्हें भी पहली सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होने का मौका मिलना चाहिए तथा मुख्य अतिथि राष्ट्रपति के हाथों उपाधियां मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
इन विद्यार्थियों के दल ने कुलपति सचिवालय के सामने खड़े होकर बारिश के बीच इंतजार किया क्योंकि कुलपति एमबीए विभाग के कार्यक्रम में गए हुए थे। कुलपति ने दल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस दीक्षांत समारोह का समय कम है, जिससे कई वर्षों के विद्यार्थियों के लिए अवसर मिल पाना कठिन हो पा रहा है। फिर भी इस दिशा में कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा।
विज्ञापन