फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ex serviceman,rally,samba news

देश की संप्रभुता में अखनूर के वीरों का बड़ा योगदान: द्विवेदी

विज्ञापन
ex serviceman,rally,samba news
अखनूर। सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि अखनूर वीरों की धरती है। यहां आकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। अखनूर मिलिट्री स्टेशन परिसर में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए आयोजित रैली में पहुंचे द्विवेदी ने कहा - 1965 और 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को अखनूर सेक्टर से वापस जाना पड़ा था। यह रणबांकुरों के शौर्य और पराक्रम का नतीजा था।
विज्ञापन

द्विवेदी ने कहा कि देश की संप्रभुता में अखनूर के वीरों का बड़ा योगदान है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहले विक्टोरिया क्रॉस सम्मान प्राप्त जमादार प्रकाश सिंह चिब का जिक्र किया। द्विवेदी ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध में इसी धरती ने प्रदेश का पहला विक्टोरिया क्रॉस विजेता दिया। ऐसी धरती पर आकर वह गौरव महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान में यह रैली व्हाइट नाइट कोर की क्रॉस्ड स्वोर्ड्स डिवीजन की ओर से किया गया था। रैली में व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, क्रॉस्ड स्वोर्ड्स डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल वीएस सेखों, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और वीर नारियां मौजूद थीं। उत्तरी कमान प्रमुख ने उपस्थित पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पूर्व सैनिक और वीर नारियां सम्मानित
रैली में अखनूर, सुंदरबनी, ज्यौड़ियां और खमुट्ठी से 800 पूर्व सैनिक और 200 वीर नारियां शामिल हुईं। आवा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता द्विवेदी ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के योगदान को सम्मानित किया। इस दौरान चिकित्सा जांच और विभिन्न मुद्दों पर शिकायतों का निवारण किया गया। इस अवसर पर रिटायर्ड मेजर जनरल गोवर्धन सिंह, रि. कर्नल करण सिंह, जेपी सिंह, एसडीपीओ वरुण जंडियाल, एसडीएम आखिल सडोत्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed