{"_id":"59b540b54f1c1bf87f8b58f7","slug":"ex-police-man-arrested-with-heroin-and-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पुलिसकर्मी हेरोइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पुलिसकर्मी हेरोइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 10 Sep 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पुलिस कर्मी हेरोइन और पिस्तौल के साथ काबू
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व पुलिस कर्मी को हेरोइन और पिस्तौल के साथ पकड़ा गया है। आरोपी लंबे समय से पंजाब से हेरोइन लाकर जम्मू में बेचता था। स्कूल और कालेजों में भी वह छात्रों को चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करता है। आरएस पुरा के वार्ड नंबर 3 का रहने वाले सुरिंदर सिंह उर्फ जैंटी पुलिस कर्मी रहा है। आपराधिक छवि और गलत व्यवहार के चलते विभाग ने उसे नौकरी से निकाल दिया था।
विज्ञापन
रविवार को गंग्याल पुलिस ने वन पोस्ट के पास नाका लगाया था। यहां जैंटी काले रंग की बिना नंबर की बाइक से जा रहा था। जब पुलिस ने रोका तो वह भागने लगा। कुछ दूर जाकर ही उसे दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर 11 ग्राम चिट्टा और पिस्तौल बरामद की गई। इसकी एक मैगजीन भी बरामद की गई है। एसडीपीओ साउथ रफीक मन्हास का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इस पेशे में है।
विज्ञापन
पंजाब से चिट्टा लाकर जम्मू में बेचता है। इसके पास से कुछ और हथियार भी बरामद हो सकते हैं। अब तक गांधी नगर सब डिवीजन में पिछले पांच महीनों के भीतर पुलिस ने एक एके 56, एक 12 बोर की गन, एक चाइनीज पिस्तौल और एक देसी कट्ठा बरामद किया है। एके 56 नहर और बाकी के अपराधियों से पकड़े गए हैं।
विज्ञापन