{"_id":"3566714f42b41208956d4c25778d2060","slug":"ex-militant-shot-dead-in-sopore-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर में पूर्व आतंकी को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपोर में पूर्व आतंकी को गोलियों से भूना
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शुक्रवार को आतंकियों ने एक पूर्व आतंकी को मौत के घाट उतार दिया। घटना में पूर्व आतंकी का बेटा भी घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि हमले में किस आतंकी संगठन का हाथ है और इसके पीछे वजह क्या है।
विज्ञापन
सोपोर के सगीपुरा गांव में आतंकियों ने पूर्व आतंकी बशीर अहमद को उसके घर के बाहर काफी करीब से गोलियां दागी। इसमें उसका तीन साल का बेटा भी घायल हो गया। तुरंत दोनों को सोपोर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बशीर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन