फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ex legislators do not empty your house

नहीं खाली करने होगे पूर्व विधायकों को अपने घर

Tue, 13 Jan 2015 10:31 AM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
ex legislators do not empty your house

राज्यपाल शासन लगने से जीते हुए विधायकों में जहां मायूसी है, वहीं पूर्व विधायकों और मंत्रियों के इससे वारे-न्यारे हो गए हैं। अब इनको फिलहाल अपने सरकारी आवास नहीं छोड़ने पड़ेंगे। राज्यपाल शासन को लेकर इन्होंने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


इस्टेट विभाग भी राज्यपाल शासन लगने से राहत महसूस कर रहा है, क्योंकि सरकार के गठन होते ही नवनिर्वाचित विधायकों और सरकार के मंत्रियों के लिए विभाग को इंतजाम करने पड़ते। इसके लिए विभाग में कई दिनों से तैयारी भी चल रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस्टेट विभाग पूर्व विधायकों और पूर्व सरकार के मंत्रियों को सरकारी आवास खाली करने का निर्देश जारी करने वाला था। सरकार बनने की अटकलों के बीच विभाग ने पूर्व विधायकों की सूची बनाना भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सरकार के गठन को लेकर पूर्व विधायक और मंत्रियों ने आवास छोड़ने की तैयारी कर ली थी, लेकिन राज्यपाल शासन के बीच फिलहाल अभी वह सरकारी आवासों में ही रहेंगे। जब तक विभाग की ओर से इन्हें आवास छोड़ने का नोटिस नहीं मिलता, तब तक वह इन आवासों में बने रहेंगे।

इस्टेट विभाग के उप निदेशक विनोद कुमार का कहना है कि जब तक विभाग की ओर से पूर्व विधायकों और मंत्रियों को कोई नोटिस नहीं मिलता, तब तक वह आवासों में रह सकते हैं।

नए विधायकों में मायूसी

ex legislators do not empty your house

विधानसभा चुनाव में जीते हुए विधायकों को राज्यपाल शासन लगने से मायूसी हुई है। सूत्रों की मानें तो परिणाम घोषित होने के कुछ दिन बाद ही विधायकों ने इस्टेट विभाग को अपने पसंद के बंगले लेने के लिए फरमाइश करना शुरू कर दिया था।

यही नहीं, सरकार में खुद को मंत्री बनने का दावेदार मान कर अपने आवास के लिए संपर्क कई विधायकों ने किया, लेकिन राज्यपाल शासन लगने से विधायकों के सपने फिलहाल धरे के धरे रह गए हैं। जब तक सरकार का गठन नहीं होगा, नव निर्वाचित विधायकों को तब तक अपने ही घरों में रहना पड़ेगा।

सरकार गठन को लेकर इस्टेट विभाग भी जी जान से जुटा हुआ था। विभाग ने कुछ बंगले लिए हुए थे, लेकिन राज्यपाल शासन लगने से विभाग को राहत मिली है। अब अगले तीन चार महीने तक विभाग को बंगले ढूंढने और फर्नीचर लगाने की कोई टेंशन नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed