फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ex cm, yuva rajput sabha, dispute

Jammu News: पूर्व सीएम कविंद्र के बयान पर युवा राजपूत सभा में रोष

विज्ञापन
ex cm, yuva rajput sabha, dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता के बयान पर युवा राजपूत सभा में रोष है। सभा के अध्यक्ष बिक्रम सिंह ने सोमवार को कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं पर पैसे के लिए टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने का आरोप लगाया है जो गलत और बर्दाश्त से बाहर है। चेतावनी दी कि अगर यह बात पूर्व सीएम सच साबित न कर पाए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही प्रदर्शन जारी रखेंगे। बिक्रम ने कहा कि टोल प्लाजा को लेकर कार्यकर्ताओं ने जो आंदोलन किया था उसकी भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं ने अधिक सराहना की है।मालूम नहीं कि कविंद्र गुप्ता ने ऐसा बयान क्यों दिया। इसकी जांच होगी। अगर पार्टी की तरफ से ऐसा गलत बोला है तो भाजपा के प्रत्येक नेता का पुतला जलाएंगे। यहां मोहन सिंह, प्रेम सिंह, रमेश सिंह, रणजीत सिंह, बलबीर सिंह, राजवीर सिंह, संजीव सिंह, मंदीप सिंह, मुकेश सिंह, सैंडी सिंह, भानु प्रताप, विक्रमजीत, विक्रम चिब, अवतार सिंह, संजय सिंह, सुमित सिंह उपस्थित रहे। उधर, कविंद्र गुप्ता का कहना है, बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है ताकि उनकी छवि खराब हो सके।
महाराज हरि सिंह की प्रतिमा से लेकर कविंद्र गुप्ता के घर तक निकालें मार्च
पूर्व प्रधान राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री का बयान सही नहीं है। जब तक टोल हटाया नहीं जाएगा जब तक आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को कार्यकर्ता बावे वाली माता के दरबार में शीश नवाएंगे। इसके बाद महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास आएंगे। यहां से कविंद्र गुप्ता के घर तक मार्च निकालेंगे, फिर जम्मू से कठुआ तक टोल को लेकर हुंकार भरी जाएगी। 15 या 16 सितंबर को भी प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


वीडियो एडिट की गई

जम्मू। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने सोशल मीडिया पर कवींद्र गुप्ता द्वारा युवा राजपूत सभा पर टिप्पणी के मामले पर कहा कि वीडियो को एडिट कर पेश किया है। गुप्ता खुद स्पष्टीकरण दे चुके हैं कि उन्होंने किसी वीडियो में ऐसा नहीं बोला है, बल्कि बयान को साजिशन गलत पेश किया है। पार्टी मुख्यालय में सोमवार को सेठी ने कहा कि भाजपा पूरे समाज को साथ लेकर चलती है। सभी संस्थाओं का सम्मान करते हैं। युवा राजपूत सभा ने जनता के मुद्दों को उठाया जिसका भाजपा समर्थन करती रही है। सभा के कई बड़े नेता भाजपा से जुड़े हैं। यह जरूर हो सकता है कि उनका आंदोलन करने का तरीका अलग हो, लेकिन जनता के मुद्दों के साथ भाजपा हमेशा खड़ी रहेगी। कवींद्र गुप्ता का बयान भाजपा का आधिकारिक नहीं है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की। यह बेवजह विवाद खड़ा करने की कोशिश है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed