{"_id":"6621bd43f261e49b0c0083b8","slug":"everyone-is-worried-due-to-3-hour-traffic-jam-in-akhnoor-akhnoor-news-c-10-1-jam1028-343545-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर में 3 घंटे के जाम से हर कोई हलकान, एंबुलेंस भी 40 मिनट फंसी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर में 3 घंटे के जाम से हर कोई हलकान, एंबुलेंस भी 40 मिनट फंसी रही
विज्ञापन
निर्दोष चौक से राजोरी जाने वाले मार्ग की तरफ भी मांडा तक वाहनों की लगीं कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। मुख्य बाजार में जाम से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। वीरवार को करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इससे बड़ी संख्या में वाहन सवार देर तक रास्ते में ही फंसे रहे। इस दौरान एक एंबुलेंस भी करीब 40 मिनट तक फंसी रही।
वीरवार को शादियों का आखरी लग्न था। इसकी वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की आवाजाही ज्यादा थी। सुबह 11 बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया था। एक तरफ निर्दोष चौक से पन्नु चौक, तो दूसरी तरफ एक्सचेंज तक जाम पहुंच गया। पुराने पुल के दोनों ओर भी वाहनों की कतारें लग गईं। एक छोर से गाड़ियां छोड़ने पर दूसरी तरफ वालों को 20-30 मिनट तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही थी। निर्दोष चौक से राजोरी जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग की बात करें, तो उस तरफ भी जाम मांडा तक पहुंच चुका था। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
ट्रैफिक जाम में कई सरकारी कर्मचारी भी फसें नजर आए, जिन्हें 1 बजे अपनी ड्यूटी के लिए ज्योड़ियां या उससे आगे जाना था। लेकिन 2 बजे तक वह अखनूर में निर्दोष चौक के पास जाम में फंसे रहे। एक एंबुलेंंस भी मरीज के साथ 1 घंटे तक जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है। कई महीनों से अखनूर में जाम लग रहा है। प्रशासन केवल आदेश निकाल कर पल्ला झाड़ रहा है। जमीनी स्तर पर आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है।