{"_id":"69e5c7cb2e343722fe04441a","slug":"even-after-a-month-of-the-war-between-america-israel-and-iran-the-cooking-gas-crisis-continues-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस की किल्लत: तालों में रखे गैस कनेक्शन संकट के समय आ रहे काम, 25 दिन बाद मिल रही होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस की किल्लत: तालों में रखे गैस कनेक्शन संकट के समय आ रहे काम, 25 दिन बाद मिल रही होम डिलीवरी
Mon, 20 Apr 2026 11:59 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:59 AM IST
सार
जम्मू में एलपीजी गैस संकट के चलते आपूर्ति प्रभावित हो गई है। संकट के दौरान कई पुराने और बंद पड़े गैस कनेक्शनों से भी बुकिंग होने के कारण मांग और बढ़ गई है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलेंडर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका-इस्राइल व ईरान के बीच युद्ध के एक माह बाद भी रसोई गैस संकट बना हुआ है। लगभग 25 दिन बाद ही होम डिलीवरी की सुविधा एलपीजी कंपनियां दे रही हैं। इसके साथ ही 30 प्रतिशत ऐसे रसोई गैस कनेक्शन हैं जो एकाएक बंद तालों से निकलकर सामने आए हैं। जिसके बाद रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार जम्मू डिवीजन में अकेले 1,48769 एलपीजी गैस उपभोक्ता हैं। इसमें बीते दिनों रिजर्व तौर पर 4072 मीट्रिक टन एलपीजी गैस को संकट को देखते हुए रिजर्व रखे जाने की व्यवस्था की गई। खाद्य विभाग के एडिशनल डायरेक्टर हारून ने बताया कि संकट के समय लगभग 30 प्रतिशत ऐसे घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता हैं जिन्होंने अपने काफी समय से प्रयोग में ना लाए जाने वाले कनेक्शन से भी बुकिंग कर ली है। इस तरह लगभग कई उपभोक्ताओं ने आवश्यकता से अधिक रसोई गैस ले ली है जिसका असर दिखाई दे रहा है कि बुकिंग के बाद रसोई गैस की डिलीवरी में 25 दिन से अधिक का समय लग रहा है।
विज्ञापन
बीते दिनों शासन ने 1.96 लाख रसोई गैस सिलिंडर का स्टॉक बताया था :
शासन की तरफ से संकट से उबरने के लिए पहले ही 1.96 लाख रसोई गैस सिलिंडर का स्टॉक होना बताया था। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा की तरफ से भी पर्याप्त रसोई गैस होने व सप्लाई करने के निर्देश दिए गए थे इसके बाद भी अभी तत्काल स्थिति में सुधार नहीं हो सका है। किसी किसी उपभोक्ता को 25 दिन से भी अधिक समय से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन