फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   entrance exam for PG today

कॉलेजों में एडमिशन के लिए आज होगा एंट्रेंस एग्जाम

Wed, 24 Jun 2015 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 24 Jun 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
entrance exam for PG today

जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस के विभिन्न विभागों सहित मान्यता प्राप्त कालेजों के पीजी कोर्स में दाखिले के लिए विवि प्रशासन की ओर से एंट्रेंस परीक्षा वीरवार को आयोजित की जा रही है। एंट्रेंस परीक्षा को सुचारु रूप से करवाने के लिए डीन एकेडमिक अफेयर्स की ओर पूरी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा को सही ढंग से करवाने के लिए एग्जामिनेशन कंट्रोलर विभाग से लेकर विवि के फ्लाइंग स्क्वायड को पूरी तरह से तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


विवि कैंपस सहित अन्य कैंपस के तीन हजार के करीब पीजी सीटों के लिए तेरह हजार से भी ज्यादा के करीब विद्यार्थी पीजी कोर्स के लिए भाग्य आजमाने का प्रयास करेंगे। वीरवार को हो रही एंट्रेंस परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी बुधवार को बिक्रम चौक और आसपास के इलाकों में स्थित साइबर कैफे से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करते दिखे। डीन एकेडमिक अफेयर्स की ओर से पीजी कोर्स के लिए करवाई जा रही एंट्रेंस परीक्षा एक ही सत्र के दौरान सुबह दस बजे से लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
विज्ञापन


विभाग की ओर से गांधीनगर स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज, परेड स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज, साइंस कालेज, गवर्नमेंट डिग्री कालेज पलोड़ा और गवर्नमेंट एमएएम कालेज सहित विवि कैंपस में परीक्षा केंद्रों को स्थापित किया गया। इसके अलावा पुंछ, कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, भद्रवाह, राजोरी जिले सहित लेह और श्रीनगर में भी परीक्षा केंद्रों को स्थापित किया है। डीन एकेडिमक अफेयर्स और एग्जामिनेशन कंट्रोलर विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा और पुख्ता बंदोबस्त के बीच एंट्रेंस परीक्षा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के अगले दिन शुक्रवार को विवि प्रशासन की ओर से एंट्रेंस परीक्षा से संबंधित आंसर की (उत्तर पुस्किता) जारी कर दी जाएगी। एंट्रेंस परीक्षा का परिणाम चार जुलाई को निकाल दिया जाएगा। गांधी नगर की मीशिका धर, आरती गुप्ता और परेड के विवेक बाली ने बताया कि वह परीक्षा को लेकर थोड़ा बहुत नर्वस हैं, लेकिन वह परीक्षा में बेहतर करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed