{"_id":"57531d7e4f1c1b903c108d5c","slug":"enhanced-heat-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में सीजन का सबसे गर्म दिन गुजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में सीजन का सबसे गर्म दिन गुजरा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से लोग परेशान
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर को झुलसा देने वाले 43.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ शनिवार को जम्मू में इस सीजन का सबसे गर्म दिन गुजरा। इससे पहले गत 19 मई को पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। लू के थपेड़ों से इंसानों के साथ जीवजंतु भी बेहाल हैं।
सूनी सड़कों से खरीदारों की भीड़ गायब है। हालांकि मौसम विभाग की भविष्यवाणी में अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के अधिकतर जिलों में गर्मी से हलकी राहत मिल सकती है। कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
जून की बात करें तो 16 से 21 तारीख के बीच गर्मी 44 और 45 डिग्री के साथ यौवन पर रही है, लेकिन इस साल जून की शुरुआत के साथ ही प्रचंड गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी में घंटों की बिजली की अघोषित कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। गर्मी से बचाव के लिए सभी उपाय भी नाकाम हो रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। अमूमन ठंडे रहने वाले श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम में भी तपिश का अहसास हो रहा है। शनिवार को जम्मू में दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री ऊपर 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्री माता वैष्णो देवी का आधार शिविर कटड़ा तपिश झेलने के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री चढ़कर 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 3-4 डिग्री बढ़ोतरी हुई है।
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 30.7, पहलगाम में तीन डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।