फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Engineer Rashid asks Kashmiri Pandits to apologise for migration

'मुस्लिम समुदाय से माफी मांगें कश्मीरी पंडित'

Mon, 13 Apr 2015 12:29 PM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
Engineer Rashid asks Kashmiri Pandits to apologise for migration

जम्मू-कश्मीर के निर्दलीय विधायक इंजिनियर रशीद द्वारा कश्मीरी पंड़ितों की गर वापसी पर विवादित बयान देकर एक नया बवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


विधायक रशीद ने कहा था कि कश्मीरी पंडित घाटी में लौटने से पहले यहां रहने वाले बहुसंख्यकों (मुस्लिम समुदाय) से बिना शर्त माफी मांगें क्योंकि वह अपने मुसलमान भाइयों को आतंकियों के रहम-ओ-करम और संगीनों के साए में छोड़कर भाग खड़े हुए थे।
विज्ञापन


इंजीनियर रशीद ने कहा कि कश्मीरी पंडित उस समय घाटी छोड़कर भागे थे, जब घाटी में उग्रवादियों का दबदबा था। हिरासत में निर्दोषों को प्रताड़ित किया जा रहा था। रशीद ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को पर्यटकों की तरह नहीं, बल्कि भाइयों की तरह हर हालात में साथ देने के वादे के साथ लौटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह उन कश्मीरी पंडित संगठनों और बुद्धिजीवियों की तारीफ करते हैं जिन्होंने कश्मीर में पुनर्वास की साजिश का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।

सोशल साइट ट्विटर पर राश‌िद के विरोध में बयानों की बाढ़

Engineer Rashid asks Kashmiri Pandits to apologise for migration

रशीद की यह टिप्पणी केंद्र सरकार के एक कदम के बाद आई है, जिसमें कश्मीरी पंडितों के लिए अलग बस्ती बसाने की बात कही गई है। अलगाववादियों ने केंद्र सरकार की इस योजना का पुरजोर विरोध किया।

इंजिनियर रशीद के इस बयान के बाद चारों तरफ उनकी आलोचना शुरु हो गई है। सोशल साइट ट्विटर पर राश‌िद के विरोध में बयानों की बाढ़ आ गई है।

इंजीनियर रशीद के बयानों को जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी खारिज किया है। सरकार की ओर से मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि वह रशीद के बयान से सहमत नहीं हैं।

कश्मीरी पंडितों के माफी मांगने का कोई कारण ही नहीं है। उन्हें काफी दुर्भाग्यपूर्ण हालात में घाटी में अपने घरों को छोड़ना पड़ा।

'जर्मनी भी यहूद‌ियों से माफी मांगे'

Engineer Rashid asks Kashmiri Pandits to apologise for migration

इंजिनियर रशीद के इस व‌िवाद‌ित बयान के बाद बॉलीव‌ुड अभ‌िनेता अन‌ुपम खेर ने कड़ी आलोचना की है। अनुपम खेर ने कहा है क‌ि अगर कश्मीरी पंड़‌ित मुस्ल‌िम समुदाय से माफी मांगे तो फ‌‌िर इस तरह से तो जर्मनी को यहूद‌ियों से माफी मांगानी चह‌िए।

अनुपम खेर ने रविवार को कहा कि भारतीय संविधान की धारा 370 जो कि कश्मीर राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देती है उसे समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विस्थापित हुए पंडित समुदाय के लिए कश्मीर घाटी में स्मार्ट सिटी बनाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, 'मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वह इस बस्ती का एक स्मार्ट सिटी के रूप में निर्माण करने पर विचार करे। देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक, शिक्षाविद और आईटी पेशेवर पंडित समुदाय से आते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed