फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Enforcement Directorate conducted searches at the premises of former MLA Anjum Fazili in Srinagar and Delhi

पीडीपी की पूर्व विधायक के दिल्ली व श्रीनगर के घरों पर ईडी का छापा

Wed, 23 Dec 2020 07:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 23 Dec 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate conducted searches at the premises of former MLA Anjum Fazili in Srinagar and Delhi
ईडी

ईडी ने जम्मू-कश्मीर बैंक से वित्तीय धोखाधड़ी करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीडीपी की पूर्व विधायक अंजुम फाजिली के श्रीनगर और दिल्ली स्थित घरों पर बुधवार को छापे मारे। अंजुम को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का करीबी माना जाता है। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, छापे के दौरान अंजुम के दोनों घरों से 28 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी जब्त की गई है।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बताया कि अंजुम के श्रीनगर स्थित घर से 21,38,200 रुपये, जबकि दिल्ली स्थित घर से 6,62,500 रुपये जब्त किए गए। साथ ही जांच एजेंसी ने करीब 67,49,490 रुपये कीमत के दर्जन भर फिक्स्ड डिपॉजिट की रसीदें भी श्रीनगर स्थित आवास से बरामद की हैं। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर बैंक के साथ धोखाधड़ी मामले में अंजुम की भूमिका जांच के दायरे में है। इस मामले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। इसी सिलसिले में ज्यादा सबूत जुटाने के लिए छापे मारे गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed