फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

दो ट्रक अवैध होर्डिंग, सड़क में रखे सामान के किए जब्त

विज्ञापन
encrochment
jammu muncipal corporation
जम्मू। नगर निगम ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया। अभियान ज्यूल चौक, गुम्मट, स्वामी विवेकानंद चौक, विनायक बाजार, नानक नगर, जारोवर सिंह चौक, खालसा चौक शिवा जी चौक में चला। इस दौरान अवैध होर्डिंग को दुकानों से उतारा गया। वहीं, फुटपाथों से भी सामान को जब्त किया गया है। नगर निगम की कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कार्रवाई को देखकर दुकानदार खुद ही सामान अंदर करने लगे। नगर निगम ने दो ट्रक सामान जब्त किया है। सामान को म्यूनिसिपल यार्ड में भेजा गया है। नगर निगम के अनुसार दुकानदार अकसर सामान को दुकानों के आगे सड़क में सजा कर रख देते हैं। इससे यातायात समस्या से लोग परेशान होते हैं। लोगों को फुटपाथों में चलने के लिए भी जगह नहीं बचती है। पहले भी कई बार सामान को हटाने की सूचना दी जा चुकी है मगर दुकानदार अमल नहीं कर रहे हैं। यह कार्रवाई नगर निगम, यातायात पुलिस की ओर से चलाई गई। आयुक्त पंकज मंगोत्रा के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। वहीं, यातायात पुलिस ने भी इसमें सहयोग किया है। पुलिस ने भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। संयुक्त कार्रवाई में नगर निगम की सचिव सुनैना शर्मा, डीएसपी सिटी और साउथ के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
पुलिस पोस्ट से भी जब्त किए होर्डिंग ---इसकी फोटो भी है
तवी पुल पर नगर निगम ने यातायात पुलिस की पोस्ट में लगे होर्डिंग को भी हटाया। इसमें यातायात पुलिस ने भी सहयोग किया है। नियमों की अवहेलना हो रही थी। पोस्ट अवैध होर्डिंग से सजी थी। अब इन्हें उतार दिया गया है।
विज्ञापन

---
नानक नगर में चार वाहन जब्त
यातायात पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नानक नगर में सड़क में खड़े चार वाहनों को सील किया है। यह वाहन अवैध रूप से पार्क थे। सड़क में वाहन खड़े न करने पर कई बार सूचना दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नियम तोड़ने नहीं दिए जाएंगे। दुकानों को तय दायरे में ही सामान रखना होगा। फुटपाथ खाली करने होंगे। दो ट्रक सामान के जब्त किए गए हैं। पुलिस पोस्ट से भी होर्डिंग उतारे गए हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सुनैना शर्मा, सचिव, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed