{"_id":"6272eabae99ee367f55a8cfe","slug":"encrochment-jammu-city-news-jmu2591457131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक्रम चौक से दस रेहड़ियां और पांच स्टॉल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिक्रम चौक से दस रेहड़ियां और पांच स्टॉल जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम ने बुधवार को बिक्रम चौक में अभियान चला कर सड़क किनारे लगी दस रेहड़ियां और पांच स्टॉल जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में एशिया चौक से लास्ट मोड़ तक की गई। इस दौरान रेहड़ीधारकों विरोध जताया और बहस होती रही।
जानकारी के अनुसार नगर निगम ने बिक्रम चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर सड़क किनारे लगी दस अवैध रेहड़ियां और स्टॉल जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में दोपहर एक बजे शुरू हुई और दो बजकर बीस मिनट तक जारी रही। इस दौरान चार ट्रक सामान जब्त किया गया। कार्रवाई एशिया होटल से लेकर लास्ट मोड़ तक हुई, जिस कारण रेहड़ीधारकों के बीच अफरा-तफरी रही। कई रेहड़ीधारकों ने कार्रवाई का विरोध भी जताया, लेकिन निगम का अभियान जारी रहा।
नगर निगम के अनुसार यहां पर अवैध रूप से रेहड़ियां लगाई जा रही हैं, जिससे अकसर भीड़ लगने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। हमेशा हादसों का अंदेशा बना रहता है। इससे पहले नगर निगम ने गुम्मट और शालामार रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध रेहड़ियों के कारण जाम लग रहा है। अनुमति लेने के बाद ही लोग रेहड़ियां लगाएं।