फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

खाली करवाए पूर्व आयुक्त, संयुक्त आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों के आवास

विज्ञापन
encrochment
जम्मू। आवास खाली करने के नोटिस पर भी रसूख दिखा रहे पूर्व अफसरों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से नगर निगम ने जबरन क्वार्टर खाली करवा लिए। बुधवार को शहर के गांधीनगर इलाके में पांच सरकारी आवास खाली कराए गए। दो आवासों पर ताला होने के कारण उन्हें सील कर दिया गया। दो अन्य क्वार्टरों में रह रहे कर्मचारियों को अन्य जगह स्थानांतरित किया जाएगा। इन आवासों पर पूर्व आयुक्त, संयुक्त आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने कब्जा जमा रखा था। दो बार नोटिस देने के बावजूद ये आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह प्रक्रिया सुबह साढ़े दस से चार बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीमों ने बुधवार सुबह साढ़े दस बजे कार्रवाई शुरू करते हुए सरकारी आवासों से सामान निकालना शुरू कर दिया। यहां पर लंबे समय से पूर्व आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और कर्मचारी रह रहे थे। इन सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मियों को दिसंबर माह में र्क्वाटर खाली करने के लिए नोटिस जारी हुआ था। इनमें से कुछ सचिवालय से आवास खाली नहीं करने के लिए आदेश लेकर आ गए थे, लेकिन बुधवार को आवासों को खाली करवाया गया। निगम की कार्रवाई शुरू होते ही हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान बिजली और पानी के कनेक्शन भी काटे गए। दोपहर 12 बजे दो से तीन र्क्वाटरों में ताले लगे मिले, लेकिन टीम ने एक घर का ताला तोड़ कर सामान बाहर निकाल दिया। इसके बाद कर्मचारियों को सूचित कर ताले खुलवाए। दो कर्मचारियों के र्क्वाटरों पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि दोनों सचिवालय में कार्यरत हैं। उन्हें स्थानांतरित करने के बाद ही आवास का सील किया जाएगा। सामान उठाने पर काम शाम चार बजे तक चलता रहा। पूर्व संयुक्त आयुक्त नगर निगम आरएस जमवाल ने कहा कि उन्होंने और पूर्व आयुक्त जीत लाल ने तीन दिन पहले ही आवास खाली कर दिए थे। चाबियां नगर निगम को सौंप दी हैं। कोर्ट के आदेश की पालना की गई है।
विज्ञापन

यह है मामला
पहले वेटरनेरी अस्पताल की पुरानी इमारत को गिरा कर आवास तैयार किए गए थे। इसके बाद यह आवास रसूखदार अधिकारियों को आवंटित कर दिए गए। नोटिस भेजने के बाद भी आवास खाली नहीं किए जा रहे थे। लेकिन बुधवार को नगर निगम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांच आवास को खाली करवाने के साथ ही दो को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed