फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

कनक मंडी में अवैध ढांचा ध्वस्त, छन्नी में गिराए खंभे

विज्ञापन
encrochment
जम्मू। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान कनक मंडी और छन्नी में निगम की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। विरोध के बीच छन्नी हिम्मत में अनधिकृत रूप से खड़े किए गए खंभों को गिराने के साथ ही एक इमारत की पहली मंजिल पर खड़ी दीवारों को ध्वस्त कर दिया। कनक मंडी के विवादित इमारत पर यह कार्रवाई की गई। क्योंकि तंग गली के चलते जेेसीबी नहीं पहुंच पाई। इसलिए निगम टीम ने इलेक्ट्रिक ड्रिल की मदद से दीवारों को गिराया। इस दौरान पुलिस की मौजूद रही।
विज्ञापन

नगर निगम की आयुक्त अवनी लवासा ने आम जनता से अपील की है कि अवैध निर्माण करने से बचें और व्यावसायिक व आवासीय उद्देश्यों के लिए भवन योजनाओं की मंजूरी लिए बिना काम न करें। भवन योजना के अनुसार भवन का निर्माण करें। यदि ऐसा नहीं करेंगे तो भवन संचालन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब रहे कि बुधवार को सतवारी से लेकर डिग्याना तक अवैध ढांचों को गिराया था। साथ ही दर्जनभर रेहड़ियों को सामान सहित जब्त किय गया था। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed