फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

लक्ष्मण रेखा से बाहर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, उठा लिया जाएगा सामान

विज्ञापन
encrochment
जम्मू। नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हो गया है। जिसके तहत अब दुकानों के बाहर येलो लाइन (लक्ष्मण रेखा) खींचनी शुरू कर दी है। वहीं, चेतावनी जारी की है कि लक्ष्मण रेखा के बाहर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सामान और कूड़ेदान को अब दुकानों के अंदर ही रखना होगा नहीं तो इसे जब्त कर लिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी दुकानदार की होगी।
विज्ञापन

नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ विंग के संयुक्त आयुक्त हितेश गुप्ता के अनुसार अतिक्रमण को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके चलते शहर में दुकानों के बाहर येलो लाइन खींचने का अभियान दो दिन पहले शुरू किया है। इसके तहत पूरे शहर के बाजारों में दुकानों के शटर के बाहर येलो लाइन खींची जाएगी। इसमें किसी को भी कोई छूट नहीं मिलेगी। इससे फुटपॉथ अतिक्रमण मुक्त होंगे और राहगीरों को सुविधा मिलेगी। उनके अनुसार पहाड़ियां बाजार क्षेत्र सहित गोल व हरि मार्केट में येलो लाइन खींची गई है। इस साथ ही अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि पहाड़ियां मोहल्ला बाजार के दुकानदारों ने इस पर आपत्ति जताई थी। दुकानदारों ने कहा था कि इस पर छूट दी जाए। इस बारे में नगर निगम सचिव और दुकानदारों के बीच बुधवार को बैठक हुई। इसमें भी स्पष्ट कर दिया गया है कि लाइन शैटर के नीचे ही रहेगी। दुकानों के आगे सामान होने के कारण जाम लग रहा है। आम राहगीरों को चलने में काफी परेशानी पेश आती है। सामान दुकानों के अंदर होगा तो पैदल राहगीरों को चलने के लिए रास्ता मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्सरा रोड़ में तोड़ा रेस्तरां का शेड
दुकानों के आगे बढ़े शैड को नगर निगम ने तोड़ा है। शास्त्री नगर समेत कई इलाकों में कार्रवाई की गई। बुधवार देर शाम को अप्सरा रोड में कार्रवाई हुई कुछ दुकानदारों ने खुद ही शैड हटा लिए तो कहीं पर नगर निगम ने जेसीबी के माध्यम से शैड तोड़ डाले। अप्सरा रोड में बने एक रेस्तरां का शैड तोड़ा गया है। इस पर हंगामा हुआ मगर कार्रवाई जारी रही। तमाम बाजारों में जहां पर भी शैड लगाए गए हैं, हटाए जाएंगे।
अप्सरा रोड, पीर बाबा बाजार में खींची येलो लाइन
देर रात को नगर निगम की ओर से अप्सरा रोड और पीर बाबा बाजार समेत अन्य बाजारों में येलो लाइन लगाने पर काम शुरू हुआ। यहां पर शैड के नीचे येलो लाइन खींची गई है। इस बारे में दुकानदारों को पहले ही सूचित कर दिया गया है।

येलो लाइन शेटर के नीचे ही खींची जाएगी। इसमें छूट नहीं मिलेगी। दुकानदारों को बताया गया है। आम राहगीरों को सुविधा दी जाएगी। सामान दुकानों में रखने से पैदल रास्ता खुलेगा।
- हितेश गुप्ता, संयुक्त आयुक्त, अतिक्रमण हटाओ विंग, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed