{"_id":"558d7b30631306c0242e5507e4787f80","slug":"encroachment-in-front-of-police-stations-in-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: थानों के सामने से ही अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: थानों के सामने से ही अवैध वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए पुलिस चौकी और थानों वालों की ओर से अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है। अधिकतर थानों के बाहर फुटपाथ पर रेहड़ी और फड़ी वालों का कब्जा है।
विज्ञापन
पुलिस इनसे अवैध वसूली कर रही है, जिस कारण राहगीरों को पैदल गुजरने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, सड़कें संकरी होने के कारण बड़े वाहनों को गुजरने में परेशानी होती है और कई हादसों की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय ने शहर के चौक - चौराहों पर अतिक्रमण होने पर संबंधित थानों के एसएचओ को जिम्मेवार ठहराया था। जिसके कुछ समय के बाद तो बस स्टैंड, नवाबाद, गांधीनगर तथा कुछ चौकी वालों ने अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया, लेकिन थोड़ा समय बीतने के बाद शहर दोबारा से अतिक्रमण से जकड़ा गया।
विज्ञापन
अधिकतर थानों के सौ फीट दूर से ही अतिक्रमण शुरू हो जाता है। बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से अवैध वसूली करने के चलते अतिक्रमणकारियों को पैर पसारने दिए जाते हैं। पुलिस की नाकामी के आगे सड़कें संकरी हो गई है।
नवाबाद क्षेत्राधिकार में ज्यूल, कनाल रोड, तालाब तिल्लो में दुकानदारों ने फुटपाथ तथा सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है। गांधीनगर क्षेत्राधिकार के वेयर हाउस, विक्रम चौक, अप्सरा रोड, गोल मार्केट, ग्रीन बेल्ट पार्क, पुलिस लाइन आदि इलाकों में अतिक्रमणकारियों का कब्जा है।
सिटी थाना अंतर्गत रघुनाथ बाजार, रेजीडेंसी रोड, कनक मंडी, हरी मार्केट और सिटी चौक में दुकानदार तथा रेहड़ी - फड़ी वालों का कब्जा है। थाना पक्का डंगा क्षेत्राधिकार में पंजतीर्थी, परेड, बर्तन बाजार सहित अंदरूनी बाजारों में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।
जानीपुर थाना अंतर्गत भी दुकानदारों ने अतिक्रमण करके फुटपाथ सारा कब्जा करके रखा है। पुलिस की सुस्ती के आगे दुकानदार चुस्त बने बैठे हैं। इन पर कोई भी कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हो रहा है।