फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   encounter with terrorists in kupwara of north kashmir

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना की आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Mon, 24 Oct 2016 09:43 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 24 Oct 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
encounter with terrorists in kupwara of north kashmir
मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : PTI
कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। उसके पास से एक एके रायफल और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। कुछ और आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल आतंकी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह भी पता नहीं लग पाया है कि वह किस आतंकी संगठन से था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के लोलाब क्षेत्र के कावारी वारनो गांव में चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। इस पर सेना और पुलिस ने संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान जंगल क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होते देख जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई। कई घंटे की मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। इसके बाद दूसरी ओर से फायरिंग थम गई। मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया। फिलहाल इलाके में कड़ी घेराबंदी है ताकि अन्य आतंकी भाग न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा में फायरिंग से हड़कंप

encounter with terrorists in kupwara of north kashmir
Terrorist - फोटो : File Photo
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में रविवार को आतंकियों ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए बनी पुलिस चौकी पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक पुलवामा के सिरनू इलाके में अज्ञात आतंकियों द्वारा पुलिस चौकी पर हमला किया गया ।
 


इस दौरान पुलिस चौकी में मौजूद पुलिस के जवानों ने आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग के बाद आतंकी वहां से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस और सेना के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed