{"_id":"5924591b4f1c1be23b535b78","slug":"encounter-with-terrorists-and-army-in-pulwama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः पुलवामा में आतंकियों की तलाश में गहन सर्च ऑपरेशन, इलाके में हुई हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः पुलवामा में आतंकियों की तलाश में गहन सर्च ऑपरेशन, इलाके में हुई हिंसा
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Wed, 24 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर के पुलवामा में सेना द्वारा आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार पुलवामा के हकरीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर के बाद सेना ने देर शाम ये सर्च आपरेशन शुरू किया था।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सेना ने पुलवामा के हकरीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद इलाके का घेराव करते हुए सर्च आपरेशन शुरू किया । इस सर्च आपरेशन के दौरान सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इस सर्च आपरेशन के दौरान ही इस पूरे इलाके में भारी हिंसक प्रदर्शन किए गए। हालांकि पूर्व में कयास लगाए जा रहे थे कि इलाके में 2-3 आतंकियों को घेरा गया है। हालांकि आतंकियों से मुठभेड़ की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
नौगाम में ढेर किए गए थे 4 आतंकी
indian army
- फोटो : File Photo
इससे पहले सेना द्वारा नौगाम सेक्टर में एलओसी के रास्ते घुसपैठ करने वाले 4 आतंकियों को मार गिराया गया था। शनिवार को दोपहर के वक्त सेना द्वारा एलओसी से सटे इलाके में आतंकियों के एक दल को इंटरसेप्ट किया गया था।
इसके बाद शुरू हुए सेना के सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के पहले दिन 2 आतंकियों को मार गिराया गया था जबकि 2 अन्य आतंकी दूसरे दिन के आपरेशन के दौरान ढेर किए गए थे।
इसके बाद शुरू हुए सेना के सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के पहले दिन 2 आतंकियों को मार गिराया गया था जबकि 2 अन्य आतंकी दूसरे दिन के आपरेशन के दौरान ढेर किए गए थे।