कश्मीर: नौगाम में सेना ने मुठभेड़ में 4 आतंकियों को किया ढेर, 3 जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के जंगलों में शनिवार से चल रही आतंकियों से मुठभेड़ अभी भी जारी है। रविवार को आतंकी मुठभेड़ में सेना का एक और जवान शहीद हो गया, जबकि सेना ने दो और आतंकियों को भी मार गिराया है।
इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते मुठभेड़ स्थल और आसपास सेना ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान छेड़ रखा है। मुठभेड़ स्थल पर चार बड़े हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
शनिवार को आतंकियों के दो दलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से हंदवाड़ा इलाके में नौगाम सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ करने की कोशिश की थी, लेकिन सेना के मुस्तैद जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया। सेना ने आतंकियों को ललकारा तो आतंकियों ने सेना पर जोरदार फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सेना के दो जवान शनिवार को शहीद हो गए थे, जबकि सेना ने दो आतंकियों को भी ढेर कर दिया था।
आपरेशन में पैरा कमांडो भी हो रहे हैं शामिल
रविवार को भी आतंकियों से इलाके में मुठभेड़ चलती रही, जिसमें सेना का एक और जवान शहीद हो गया, जबकि सेना ने भी दो और आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। अब तक सेना के तीन जवान इस आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो चुके हैं, जबकि चार आतंकियों को मार गिराया गया है।
लंबे समय तक चली मुठभेड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आतंकी अपने साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद लेकर आए हैं। आतंकी नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय इलाके में काफी अंदर तक आ चुके थे। सर्च आपरेशन में पैरा कमांडो का दस्ता भी हिस्सा ले रहा है। मुठभेड़ स्थल से सेना ने भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया है।
कुछ अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका, सर्च आपरेशन जारी