फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter specialist shiv kumar received bail

जेल से बाहर आए जम्मू के चुलबुल पांडे

Fri, 01 Aug 2014 03:03 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 03:03 AM IST
विज्ञापन
encounter specialist shiv kumar received bail

जम्मू के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट नाम से फेमस सब इंस्पेक्टर शिव कुमार उर्फ सोनू और उनके पीएसओ मोहम्मद अयूब को आखिरकार जमानत मिल गई।

विज्ञापन


फर्जी मुठभेड़ के आरोप में ट्रायल का सामना कर रहे सोनू और अयूब को भद्रवाह के प्रिंसिपल सेशन जज एमके शर्मा ने जमानत दी।

सीनियर एडवोकेट सुनील सेठी और एडवोकेट परिमोक्ष सेठ की दलीलें सुनने और मामले में दर्ज बयानों पर गौर करने के बाद प्रिंसिपल सेशन जज ने दोनों को जमानत प्रदान करते हुए एक-एक लाख रुपये का बांड भरने के निर्देश दिए।

जम्मू-कश्मीर से बाहर जाने पर रोक

encounter specialist shiv kumar received bail

प्रिंसिपल सेशन जज ने आदेश दिया कि बिना अदालत की पूर्व इजाजत के वे जम्मू-कश्मीर की हद से बाहर नहीं जाएंगे तथा अभियोजन पक्ष के गवाह को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे, साथ ही केस की प्रत्येक सुनवाई पर अदालत में पेश होंगे।

पुलिस केस के अनुसार सब इंस्पेक्टर शिव कुमार शर्मा जेएंडके पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप किश्तवाड़ में इंचार्ज और मोहम्मद अयूब उनके पीएसओ थे।

दोनों पर आरोप है कि उन्होंने आउट आफ टर्न प्रमोशन पाने, आर्थिक लाभ और पुलिस महकमे व जनता में शोहरत पाने के लिए अरशद अहमद तथा मोहम्मद आरिफ नायक के साथ मिलकर फर्जी मुठभेड़ की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

143 कारतूस और चीनी हैंड ग्रेनेड

encounter specialist shiv kumar received bail

दो कश्मीरी युवकों को योजना में शामिल किया गया और पुलवामा निवासी मुजफ्फर अहमद को किश्तवाड़-डोडा क्षेत्र में सक्रिय आतंकी घोषित किया।

आरोपी अब्दुल राशिद को दबाव डालकर योजना में शामिल किया गया, ताकि वह योजना के लिए युवकों की व्यवस्था कर सकें। बाद में राशिद सरकारी गवाह बन गया। आरोप है कि 14 अप्रैल 2013 को शिव कुमार शर्मा ने राशिद को किश्तवाड़ बुलाया।

15 अप्रैल को उसे एक बैग सौंपा, जिसमें एक पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, एके 56 राइफल, तीन मैगजीन, 143 कारतूस और चीनी हैंड ग्रेनेड थे। राशिद को बैग लेकर कहारा जाने को कहा गया।

विज्ञापन

ग्रेनेड फेंके जो फटे नहीं

encounter specialist shiv kumar received bail

अब्दुल राशिद ने मोहम्मद रफी को पिस्टल व गोलियां, अख्तर हुसैन को एके 56 और गोलियां तथा दोनों कश्मीरी युवकों को हैंड ग्रेनेड दिए। आरोपियों ने 27 व 28 अप्रैल की रात ठाठरी थाने पर ग्रेनेड फेंके जो फटे नहीं।

इस संबंध में ठाठरी थाने में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी रफी पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने सारी कहानी पुलिस को बताई। साथ ही उनकी निशानदेही पर हथियार भी बरामद कर लिए गए।

फेंके गए ग्रेनेड सीजेएम डोडा के निर्देश पर निष्क्रिय किए गए। जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed