{"_id":"5d1475c18ebc3e3ca626e71e","slug":"encounter-jammu-kashmir-orchards-of-bijbehara-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में भिड़े दो आतंकवादी संगठन, एक आतंकी मरा, एक जिंदा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में भिड़े दो आतंकवादी संगठन, एक आतंकी मरा, एक जिंदा पकड़ा
Thu, 27 Jun 2019 01:44 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:44 PM IST
पकड़ा गया आतंकी आरिफ हुसैन (बाएं), मारा गया आतंकी आदिल (दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बिजबहेड़ा से सटे सेरहामा में दो आतंकी गुटों के बीच हुई फायरिंग में अंसार गजवा-तुल-हिंद का एक आतंकी मारा गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी का शव बरामद कर लिया है। वहीं दूसरे आतंकी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मारा गया आतंकी आदिल पहले हिजबुल का सदस्य था, लेकिन हाल ही में उसने अंसार गजवा-तुल-हिंद ज्वाइन कर लिया था। बुधवार शाम हिजबुल व अंसार के सदस्यों के आतंकियों के बीच हथियारों को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान हुई फायरिंग में आदिल मारा गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है तथा सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
जिसमे गुरुवार तड़के आतंकी आदिल का शव बरामद हुआ। वहीं दूसरे आतंकी आरिफ हुसैन को गोली लगने से वह घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है।
J&K Police: The killed terrorist has been identified as Adil Dass from Waghama Bijbehara; body handed over to the family after medico-legal formalities. The injured terrorist identified as Arif Hussain Bhat of Fathepora Larkipora Anantnag; taken into custody&admitted to hospital https://t.co/r4Strxsg1q
— ANI (@ANI) June 27, 2019