फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   encounter in tangdhar sector

J&K: टंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश फिर से नाकाम, जवान घायल

Fri, 26 Aug 2016 12:05 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 26 Aug 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
encounter in tangdhar sector
encounter - फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एलओसी से सटे टंगधार सेक्टर में जवानों ने कुछ संदिग्ध हलचल देखी। जवानों ने पहले आतंकियों को सरेंडर करने को कहा लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जिस पर पहले से सतर्क जवानों ने भी आतंकियों को मुहंतोड़ जवाब दिया। इस दौरान सेना की 26 राजपूत रेजीमेंट के एक जवान के घायल होने की खबर सामने आ रही है, हालांकि अभी तक किसी आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले मारे गए थे तीन आतंकी

encounter in tangdhar sector
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : PTI
सैन्य सूत्रों के मुताबिक घुसपैठ कर रहे आतंकी जवान की मुस्तैदी के कारण वापस लौट गए। गौरतलब है कि तीन दिन पहले सेना ने कुपवाड़ा में तीन आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखते थे।

वहीं आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया था। सेना के अधिकारियों के मुताबिक आतंकी बड़ी वारदात देने के प्लान के साथ आए थे। वहीं उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन में तेजी लाने और एलओसी पर घेरा और कड़ा करने के निर्देश दिेए हैं, ताकि आतंकी कश्मीर के खराब माहौल का फायदा नहीं उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed