पुलवामा मुठभेड़: हिजबुल के तीन आतंकी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार देर शाम सुरक्षा बलों और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में हिजबुल के तीन आतंकी ढेर हो गए।
सेना के अधिकारी ने बताया कि मृत आतंकियों की पहचान आशिक हुसैन भट्ट, मोहम्मद इसाक पैरे और आसिफ अहमद मीर के रूप में हुई है।
आशिक हुसैन भट्ट पिछले साल उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर बोले गए हमले में संलिप्त आतंकियों को शरण उपलब्ध करवाने में शामिल था।
अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी वाली जगह से तीन एके राइफलें बरामद हुई हैं और वहां पर आतंकियों की खोज एवं सफाए का अभियान जारी है।
मुठभेड़ के दौरान कुछ युवकों ने की पत्थरबाजी
रक्षा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलवामा के डडसारा मीर मोहल्ला में सुरक्षा बलों को कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।
जिस पर सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 180, 185 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
वहीं मुठभेड़ के दौरान कुछ युवकों द्वारा इलाके में पत्थरबाजी भी की गई। अभी तक इस पत्थरबाजी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।