फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Encounter in Keran sector

J&K: सेना ने LOC पर घुसपैठ का प्रयास किया विफल, एक जांबाज शहीद

Fri, 06 May 2016 09:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 06 May 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Keran sector
केरने सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास विफल - फोटो : FILE PHOTO
उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को सेना ने विफल कर दिया है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। इलाके में देर रात तक आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी था।
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के अनुसार एलओसी के करीब केरन सेक्टर में तैनात सेना की 21 कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों को गुज्जर डोरी इलाके में शुक्रवार तड़के आतंकियों की कुछ हरकत दिखाई दीं।
विज्ञापन


इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। इस बीच आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसके बाद इलाके में भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ में सेना का सिपाही रमेश चंद यादव शहीद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर के बादामी बाग स्थित सेना के 15 कोर मुख्यालय के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाने के प्रयास के दौरान जवान गोलियां लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सेना के जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा। उन्होंने बताया कि घायल जवान को तुरंत सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed