फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter continue with militants

पुंछ में आधा दर्जन आतंकियों से मुठभेड़

Sat, 22 Nov 2014 01:59 AM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
encounter continue with militants

शुक्रवार रात पीओके के खौड़ी इलाके से करीब आधा दर्जन आतंकी नियंत्रण रेखा पार कर पुंछ के कलसा जगल में घुस आए। रात करीब नौ बजे घुसपैठ करने में सफल रहे आतंकियों की सुरक्षा बल घेराबंदी करने में सफल हो गए है।

विज्ञापन


रात करीब सवा नौ बजे से आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। दोनों ओर से भीषण गोलाबारी जारी थी। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों को कुछ दिन पहले पीओके के खौड़ी इलाके में कुछ आतंकियों के जमा होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में खलल की साजिश डालने को आतंकियों द्वारा लगातार घुसपैठ की कोशिशें की जा रहीं थीं। पाकिस्तानी सेना की ओर से दो दिन पहले ही नियंत्रण रेखा पार से भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर देर रात करीब साढ़े 10 बजे सीज फायर का उल्लंघन भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले भी सेना ने मारे थे दो आतंकी

encounter continue with militants

फायरिंग दो घंटे बाद रात साढ़े 12 बजे बंद हुई थी। हालांकि, सेना की ओर से इस घटना से इनकार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे आधा दर्जन के करीब आतंकी एलओसी से सटे बग्याल दरा पार कर कलसा जंगलों में जा छिपे।

सूचना पर एलओसी पर तैनात सेना के जवानों ने घुसपैठ की सूचना मिलते ही इलाके की घेराबंदी कर ली। करीब 15 मिनट बाद जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई थी। दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी। पर अंधेरा होने के चलते जवानों को काफी मुश्किलें पेश आ रही थीं।

बता दें कि गत दिवस भी सेना ने मुठभेड़ में कश्मीर के त्राल क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों की शुक्रवार को ही शिनाख्त हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed