{"_id":"5bfc8d4bbdec2241b1428b81","slug":"encounter-breaks-out-between-security-forces-and-terrorists-in-redwani-area-of-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 27 Nov 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के त्राल और कुलगाम में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकी ढेर कर दिए हैं। इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है। मंगलवार तड़के ही त्राल और कुलगाम में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
कुलगाम के रेडवनी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार तड़के मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। उधर त्राल में सर्च ऑपरेशन के दौरान हफू रेशीपोरा में आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। जिसमे एक आतंकी शकीर अहमद डार ढेर कर दिया गया।
विज्ञापन
आतंकियों के मारे जाने के बाद से दोनों जगह पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान हिंसक झड़प त्राल और कुलगाम में जारी है।
बता दें कि, सुरक्षाबलों ने सोमवार को गांदरबल जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर हथियार और गोला बारूद बरामद किया। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
विज्ञापन
गांदरबल पुलिस और सेना की 5 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने एक सूचना पर जिले के गुटलीबाग इलाके के बदरगुंड में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जंगल क्षेत्र में आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर एक इंसास राइफल, चार मैगजीन, आठ कारतूस, एके-47 के 37 राउंड व 1 चाइनीज ग्रेनेड बरामद किया। इसके अलावा ठिकाने से खाने-पीने का सामान भी मिला।