{"_id":"633ced45cbc1954edf3a8654","slug":"encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-shopian-dras","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shopian Encounter: शोपियां के द्रास और मूलू में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने अब तक चार दहशतगर्द किए ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shopian Encounter: शोपियां के द्रास और मूलू में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने अब तक चार दहशतगर्द किए ढेर
Wed, 05 Oct 2022 09:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 05 Oct 2022 09:27 AM IST
सार
प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन स्थानीय आतंकवादी शोपियां के द्राच में मुठभेड़ में मारे गए। शोपियां के द्राच में आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद मारे गए हैं। यह दोनों 2 अक्तूबर को पुलवामा के पिंगलाना में SPO जावेद डार और 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन
security forces
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के शोपियां के द्रास इलाके में मंगलवार शाम से चल रही आतंकियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इसके अलावा मूलू में दूसरी मुठभेड़ जारी है।
ADGP विजय कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन स्थानीय आतंकवादी शोपियां के द्राच में मुठभेड़ में मारे गए। शोपियां के द्राच में आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद मारे गए हैं। यह दोनों 2 अक्तूबर को पुलवामा के पिंगलाना में SPO जावेद डार और 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में शामिल थे।
वहीं, कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, मूलू मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ अभी जारी है।
बता दें कि इससे पहले कश्मीर घाटी में सितंबर महीने में हुई 10 मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों को 2 घुसपैठियों और 14 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी है। इनमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी था। इनमें से दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के बसकुचन और चित्रगाम गांवों में 2 मुठभेड़ों में आतंकी भाग निकलने में कामयाब रहे। आंकड़ों के मुताबिक शोपियां में 3, अनंतनाग और कुलगाम में 2-2 और श्रीनगर, बारामुला व कुपवाड़ा में एक-एक मुठभेड़ हुई।कुपवाड़ा में दो घुसपैठिए मारे गए।
यह भी पढ़ें: DGP Lohia Murder: सामने आई यासिर की डायरी, लिखा- मैं जिंदगी से नफरत करता हूं क्योंकि वो सिर्फ दर्द देती है
विज्ञापन
ADGP विजय कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन स्थानीय आतंकवादी शोपियां के द्राच में मुठभेड़ में मारे गए। शोपियां के द्राच में आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद मारे गए हैं। यह दोनों 2 अक्तूबर को पुलवामा के पिंगलाना में SPO जावेद डार और 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन
#UPDATE | Killed terrorists Hanan Bin Yaqoob & Jamshed were involved in the recent killing of SPO Javed Dar on Oct 2 at Pinglana in Pulwama & an outside labourer from West Bengal on Sep 24 in Pulwama: ADGP Kashmir Vijay Kumar
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 5, 2022