{"_id":"5af6568a4f1c1bd4408b48d2","slug":"encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-pulwama-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 13 May 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच शुक्रवार देर रात लगभग डेढ़ बजे मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने टाकिया वागुम गांव में घेरेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से भारी फायरिंग की गई। वहीं इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान 182 बटालियन सीआरपीएफ के मनदीप कुमार के रूप में हुई है।
वहीं आतंकवादी भारी पत्थरबाजी का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। मुठभेड़ खत्म हो गया है। खोज ऑपरेशन चल रहा है।
बता दें कि, शुक्रवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकियों ने पुलिस गार्ड पोस्ट पर हमला कर लूटने की कोशिश की थी। इसे सतर्क जवानों ने नाकाम बना दिया, लेकिन हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया था। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है।
पुलिस के अनुसार सभी हथियार सुरक्षित हैं। घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, पुलिस ने इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की है। यह तीसरा मामला है जब आईएस ने सुरक्षाबलों पर हमले की जिम्मेदारी ली।
एसएसपी बडगाम तेजेंद्र सिंह ने आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक जवान शहीद हुआ है। आतंकियों ने हथियार लूटने के मंसूबे से हमला किया था लेकिन जवानों ने इसे नाकाम बना दिया।

#UPDATE: 1 CRPF personnel, who was injured during encounter between terrorists & security forces in Pulwama, has lost his life. Taking advantage of heavy stone pelting terrorists managed to escape. Operation has concluded. #JammuAndKashmir
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 12, 2018