फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between terrorists and security forces in Pulwama, Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद

Sun, 13 May 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 13 May 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
Encounter between terrorists and security forces in Pulwama, Jammu and Kashmir
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच शुक्रवार देर रात लगभग डेढ़ बजे मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने टाकिया वागुम गांव में घेरेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से भारी फायरिंग की गई। वहीं इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान 182 बटालियन सीआरपीएफ के मनदीप कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं आतंकवादी भारी पत्थरबाजी का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। मुठभेड़ खत्म हो गया है। खोज ऑपरेशन चल रहा है।
 

बता दें कि, शुक्रवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकियों ने पुलिस गार्ड पोस्ट पर हमला कर लूटने की कोशिश की थी। इसे सतर्क जवानों ने नाकाम बना दिया, लेकिन हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया था। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है।

पुलिस के अनुसार सभी हथियार सुरक्षित हैं। घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, पुलिस ने इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की है। यह तीसरा मामला है जब आईएस ने सुरक्षाबलों पर हमले की जिम्मेदारी ली।


एसएसपी बडगाम तेजेंद्र सिंह ने आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक जवान शहीद हुआ है। आतंकियों ने हथियार लूटने के मंसूबे से हमला किया था लेकिन जवानों ने इसे नाकाम बना दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed