जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी ढेर, अनंतनाग में एक दहशतगर्द घिरा
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराने में सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कुलगाम के सिरहामा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी है।
सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में तिबंधित आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया है। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार अभी तलाशी अभियान जारी है।
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग के सिरहामा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर निसार डार मारा गया। उधर, अनंतनाग में लश्कर का आतंकी फंसा हुआ है। कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि अनंतनाग के कुछ हिस्सों में एहतियात के तौर पर इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
Jammu & Kashmir | Security forces have neutralised one LeT terrorist in Kulgam; Operation underway
— ANI (@ANI) April 9, 2022
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/zVf9n3dJtK