फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ENCOUNTER BETWEEN TERRORISTS AND SECURITY FORCES IN ANANTNAG CONTINUES

अनंतनाग मुठभेड़: सर्च ऑपरेशन में आतंकी का शव बरामद, कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन

Fri, 09 Dec 2016 12:38 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 09 Dec 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
ENCOUNTER BETWEEN TERRORISTS AND SECURITY FORCES IN ANANTNAG CONTINUES
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : Amar Ujala

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच बुधवार को शुरू हुई मुठभेड़ खत्म होने के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। शुक्रवार को सेना के जवानों को सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी का शव बरामद हुआ है। सेना के जवानों को इस आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल बरामद हुई है। 

विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक सेना और आतंकियों के बीच 40 घंटे से ज्यादा समय तक चली इस मुठभेड़ के दौरान 5 घरों को नुकसान हुआ है। मुठभेड़ के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाले इन घरों में एक घर पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो चुका है। मुठभेड़ के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन लगातार जारी हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मारे गए एक आतंकी के शव को बरामद कर लिया गया है जबकि कयास लगाए जा रहे हैं कि अन्य आतंकियों के शव मलबे के बीच में दबे हो सकते हैं। सेना के जवानों ने मुठभेड़ के बाद से ही पूरे इलाके को घेर रखा है जिसके बाद से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों का दौर

ENCOUNTER BETWEEN TERRORISTS AND SECURITY FORCES IN ANANTNAG CONTINUES
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

गौरतलब है कि वीरवार को सुबह 7 बजे सेना और आतंकियों के बीच एक बार फिर से भारी गोलाबारी शुरू हुई जिसके बाद लश्कर के 3 आतंकियों को ढेर किए जाने की खबरें आई थी। हालांकि सेना की ओर से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। 

आतंकियों के मारे जाने की खबर के बाद हसनपोरा, बिजबिहाड़ा, वेससु और नयना गांवों के लोग मुठभेड़ स्थल पर रैली की शक्ल में पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। पर सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण भिड़ंत हुई। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए और हवाई फायरिंग भी की गई।

इस दौरान संगम के 27 वर्षीय मोहम्मद आरिफ शाह की गोली लगने से मौत हो गई। हसन पोरा का बिलाल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे श्रीनगर के स्किम्स में रेफर किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा बलों के कुछ जवानों समेत 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वीरवार की तरह शुक्रवार को भी दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन जारी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed