J&K: मुठभेड़ में सेना ने ढेर किए 4 आतंकी, 2 जवान भी शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में रविवार सुबह से ही सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के येरीपोरा इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक सेना को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
इसके बाद सेना की 1 राष्ट्रीय रायफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 18वीं बटालियन के जवानों द्वारा कुलगाम के येरीपोरा इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकियों के मारे गए है।
आतंकियों से लोहा लेते सेना क 2 जवान शहीद
सेना के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में मारे गए चारो आतंकियों से 4 एके-47 राइफल बरामद हुई है। सेना के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना के 2 जांबाज जवान शहीद हुए हैं। साथ ही 2 अन्य जवान घायल हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकियों से 4 एके-47 राइफल बरामद की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों के खिलाफ कुलगाम के येरीपोरा में कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया है।
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव
जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान हुए पथराव के बाद मौके पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। मुठभेड़ के दौरान नागरिकों की सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़प में 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी महीने में भी दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के पास आवूरा गांव में सेना और पुलिस द्वारा 3 आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मारे गए इन आतंकियों से 3 एके-47 राइफल बरामद हुई थी। इस ऑपरेशन के दौरान भी सुरक्षाबलों पर पथराव होने की बात सामने आई थी।
सूचना के मुताबिक सेना को इस इलाके में 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद जब एसओजी और सेना के जवानों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था उसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई थी। सेना की इस कार्रवाई के दौरान इन आतंकियों को मार गिराया गया था।