{"_id":"685cdf0df99835fbf30bb430","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-udhampur-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter in Udhampur: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने घेरा इलाका; गोलीबारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter in Udhampur: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने घेरा इलाका; गोलीबारी जारी
Thu, 26 Jun 2025 11:18 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:18 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने पूरे इलाके को घेर रखा है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : ani
विस्तार
उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। आईजी जम्मू भीमसेन टूटी ने बताया कि बसंतगढ़ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को घेर रखा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में आंतकियों के देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।
विज्ञापन
राजोरी के केरी सेक्टर में तलाशी अभियान
राजोरी के नियंत्रण रेखा के केरी सेक्टर के बारात गाला क्षेत्र में मंगलवार को आतंकवादियों के घुसपैठ करने के प्रयास के बाद बुधवार को भी सेना ने लगातार क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। लगातार दूसरे भारतीय सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करके खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से जगह-जगह खंगाला, लेकिन कोई आतंकी उनके हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह पाकिस्तान सेना की मदद से 3 से 4 आतंकवादियों का एक ग्रुप घुसपैठ करके भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने गोलीबारी करके उन्हें खदेड़ दिया था। गोलीबारी में एक आतंकवादी ढेर भी किया था। उसका शव मंगलवार देर रात तक एलओसी पर ही पड़ा हुआ था। सूत्रों ने बताया कि रात के अंधेरे मे पाकिस्तान सेना की मदद से आतंकी का शव उसके अन्य साथी उठा ले गए हैं।