फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Encounter Updates: Terrorist Attack in Kupwara Machil,Tangdhar and Rajouri News in Hindi

J&K में तीन जगहों पर एनकाउंटर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, राजौरी में मुठभेड़ जारी

Thu, 29 Aug 2024 09:24 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 29 Aug 2024 09:24 AM IST
सार

Jammu Kashmir Encounter Today : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों  को मार गिराया। सुरक्षाबलों ने माछिल में दो और तंगधार में एक आतंकी के मार गिराया है। कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया था। उधर, राजौरी में मुठभेड़ जारी है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Encounter Updates: Terrorist Attack in Kupwara Machil,Tangdhar and Rajouri News in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ की दो साजिशों को नाकाम कर दिया। तंगधार और मच्छिल सेक्टर में हुईं मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। इनसे भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए हैं। कुपवाड़ा में अभी मुठभेड़ जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि ये सफल ऑपरेशन पुलिस और सेना के बीच बेहतर तालमेल का नतीजा हैं। तंगधार और मच्छिल सेक्टर के कुमकाड़ी में घुसपैठ के विशेष इनपुट मिले थे। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इन इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किए। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सेना की 57 राष्ट्रीय राइफल्स और 53 इन्फैंट्री ब्रिगेड के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर मच्छिल सेक्टर के कुमकाड़ी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। बुधवार देर शाम करीब 7:40 बजे घुसपैठ करने वाले आतंकियों की गतिविधि का पता चला। एक ठिकाने पर छिपे दहशतगर्दों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई। 
विज्ञापन


इसमें सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके47 राइफल, छह मैगजीन, 151 गोलियां, एक पिस्तौल, चार ग्रेनेड, दो कॉम्बैट पाउच, एक फेंस कटर, दो बैग के अलावा अन्य हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया। सेना के एक अधिकारी बताया कि मारे गए आतंकियों के शवों को वीरवार सुबह तक बरामद नहीं किया जा सका। इलाके में तेज बारिश और विजिबिलिटी कम होने के चलते ऑपरेशन को अंजाम देने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजौरी में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। बताया जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका है। मुठभेड़ खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल इलाके में बुधवार (28 अगस्त) देर रात शुरू हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। 


जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को रात 9.30 बजे सुरक्षाबलों ने राजौरी के खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल क्षेत्र के इलाकों में एक तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान लभग 11.45 बजे आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ। जिसके बाद खेड़ी मोहरा इलाके के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed